

अपनी पथप्रदर्शक किताब ‘हाउ टू ट्रेड इन स्टॉक्स’ में, जेस्सी एल. लिवरमोर जो अब तक के सबसे महान शेयर बाजार निवेशकों में से एक माने जाते हैं - वे रणनीतियाँ और तरीके बताते हैं जिन्होंने उन्हें वॉल स्ट्रीट का एक महान नाम बना दिया|
अपने अनुभवों और गहन अंतर्दृष्टियों के आधार पर, लिवरमोर पाठकों को एक कालजयी मार्गदर्शिका प्रदान करते हैं, जो बाजार के मनोविज्ञान को समझने, लाभकारी सौदों की पहचान करने, और अनुमान आधारित निवेश की कला में निपुण बनने में मदद करती है|